रुद्रपुर, जून 9 -- सितारगंज, संवाददाता। नयागांव में पीलिया संक्रमण की रोकथाम और बीमारी की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 64 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय एवं फील्ड टीम ने ग्रामीणों की जांच की। इस दौरान डॉ. चित्रा पांडेय, डॉ. इरफान, करुणा, महिमा और लैब तकनीशियन बंटी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को पीलिया से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- पीलिया संक्रमित पांच मरीज उप जिला अस्पताल में भर्ती जांच के दौरान एक व्यक्ति में पीलिया से संबंधित लक्षण पाए गए। उसका बिलिरुबिन स्तर करीब 5 मिलीग्राम प्...