रुद्रपुर, जून 6 -- सितारगंज। नयागांव में 14 वर्षीय अल्तमस की पीलिया से हुई मौत से परिवार में दुखों में पहाड़ टूटा है। अल्तमस के पिता इश्तकार अहमद ने पूर्व विधायक नारायण पाल को बताया कि उनके पुत्र के निधन के बाद से स्वास्थ्य महकमा उनके घर में जांच के लिए नहीं पहुंचा है। इश्तकार ने बताया कि उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के निजी लैब से जांच कराई है। शनिवार को पूर्व विधायक नारायण पाल ने नयागांव पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 50 बच्चे बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग केवल औपचारिकता कर गया है। गांव में कोई शिविर नहीं लगाया है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों में हेपेटाइटिस-ए की पुष्टि पूर्व विधायक नारायण पाल ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल से वार्ता कर स्वास्थ्य महकमे की अनदेखी पर नाराजगी जताई। पूर्व विधायक ने स्वास...