बांका, अप्रैल 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नयागांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा पापहरनी सरोवर से प्रारंभ होकर कई किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नयागांव स्थित पूजा स्थल पहुंची। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा जगह-जगह सड़क पर पानी का छिड़काव कराया गया। साथ ही ठंडे पानी एवं शरबत की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। शोभा यात्रा पापहरनी सरोवर से निकली जो भगवान मधुसूदन मंदिर होते हुए महावीर मंदिर चौक पर पहुंची वहां से सुखनियां पूल होते हुए नयागांव स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। यह भी पढ़ें- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.