भागलपुर, फरवरी 16 -- नयागांव पंचायत में कौवा की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल रहा है। रविवार को नयागांव पंचायत के हलकराचक में फिर आधा दर्जन कौवे मृत मिले। बताया गया कि पांच दिनों से कौवे की मौत हो रही है। मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि कौवा की मौत को लेकर बीडीओ संजीव कुमार को जानकारी दी गयी। पशुपालन विभाग की टीम जल्द घटनास्थल जांच करने की बात कही गई है। प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. अभय कुमार रजक ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। इधर बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि भ्रमणशील पशु चिकित्सक को निर्देश दिया गया है कि वो टीम के साथ जाकर सुधार कि दिशा में पहल करें। इसकी रोकथाम की व्यवस्था करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.