बेगुसराय, मार्च 15 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी रामरेखा सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार उर्फ मिठू की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गई। उसका शव रविवार को मथार गंगा घाट के समीप बरामद किया गया। मयंक शुक्रवार को अपने घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को नयागांव थाना में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई। खोजबीन के दौरान शनिवार को नयागांव गंगा घाट पर परिजनों को मयंक की साइकिल, कपड़ा और टोपी मिली। इसके बाद आशंका जताई जाने लगी कि वह गंगा नदी में डूब गया है। परिजन और स्थानीय लोग लगातार गंगा किनारे उसकी तलाश करते रहे। रविवार को मथार गांव के समीप गंगा किनारे मयंक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.