छपरा, फरवरी 19 -- कलश यात्रा में बैंड बाजे - गाजे के साथ सैकड़ों महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने उठाए कलश फोटो- 13 नयागांव के महमूद चक में गुरुवार को अष्टयाम यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सोनपुर । नयागांव थाने के रसूलपुर पंचायत के महमूदचक गांव स्थित लक्ष्मी- विष्णु मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ की गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे - गाजे के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में पवित्र श्लोकों एवं मंगल उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला- पुरूष तथा लड़कियों ने सिर पर कलश उठाए। यात्रा में भाग लेने तथा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यज्ञाचार्य आचार्य शशिभूषण बाबा, आचार्य शत्रुघ्न बाबा, आचार्य विशाल मिश्र, आचार्य विमलेश ओझा और आचार्य बबन ब...