कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर, संवाददाता। एसीपी कलेक्टर गंज कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित दो दुकानों में सेंधमारी कर शातिर चोरों ने नगदी व सामान समेत करीब 26 लाख रुपए का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। नयागंज स्थित श्यामलाल रामकिशन ड्राई फ्रूट्स की दुकान में सेंधमारी कर साथी चोरों ने करी 25 लाख रुपए नगद पार कर दिया। सोमवार सुबह दुकान मालिक सज्जन गुप्ता पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद जानकारी होगी चोरों ने पड़ोस की बद्री प्रसाद दिनेश प्रसाद दुकान से भी नगदी व सामान समेट करीब एक लाख रुपए गए हैं। चोरों ने पड़ोस की पान मसाला दुकान ज्वाला प्रसाद पवन कुमार की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन...