सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव के समीप नयनदह नदी में शनिवार की शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गई। चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के नोनवट गांव निवासी 30 वर्षीय विजयी खरवार पुत्र नील कमल दो माह से अपने ससुराल चरगड़ा गांव आया था। शनिवार को वह शौच करने के लिए गया था, इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पास में ही स्थित नयनदह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। यह भी पढ़ें- सोन में डूबने से अरवल के बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन पहचान यह भी पढ़ें- दोस्त के साथ नहाने गए युवक की नइया नाले में डूबकर मौत यह भी पढ़ें- नहर में डूबने से अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...