बहराइच, फरवरी 2 -- बहराइच, संवाददाता। विश्व नम भूमि दिवस पर सोमवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के हुजूरपुर रोड स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को नम भूमि का महत्त्व और उस पर निर्भर राजकीय पक्षी सारस के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि दो फरवरी को विश्व नम दिवस मनाया जाता है। यह आयोजन नम भूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। नमी या दलदली क्षेत्र या पानी से संतृप्त भाग जो हमेशा पूर्णता या आंशिक रूप से भरा होता है। नम भूमि झील, नदी व तालाब के किनारे होती है। नम भूमि पर सारस का जीवन निर्भर होता है। बताया कि सारस प्रदेश का राजकीय पक्षी है। सारस का पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान है। सारस घने जंगल...