सासाराम, अप्रैल 10 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर अरवल जिले में सड़क हादसे में मारे गए सब इंस्पेक्टर मनु कुमार का शव पहुंचा। शव पहुंचने पर एसपी रौशन कुमार ने सलामी दी। स्थानीय पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान मनु कुमार अमर रहे नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया था। वहीं एसआई मनु कुमार के तिरंगे से लिपटे पार्थिव शरीर पर हजारों की संख्या में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग अपने लाल की अंतिम विदाई यात्रा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.