गाजीपुर, अप्रैल 22 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिखड़ी ग्राम सभा के बटऊआ गांव में बुधवार को हवलदार निरंजन यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा। 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। 35 वर्षीय निरंजन यादव बीआरओ में तैनात थे और जम्मू में सेवाएं दे रहे थे। सोमवार को ही वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद लखनऊ स्थित पीजीआई में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में आर्मी के जवान सहित दो की मौत एसडीएम अतुल कुमार और सीओ शुभम वर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। परिजनों का रो-रोकर...