सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चतरा के सिमरिया में एयर एंबुलेंस क्रैश में मृतक युवा समाजसेवी ध्रुव कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह उसके पैतृक गांव टैंसेरा में किया गया। नम आंखों के बीच गांव के लोगों ने अपने बेटे को अंतिम विदाई दी। पिता दिनेश कुमार का रो रो कर बुरा हाल था। पिता चिता में लेटे अपने बेटे को देखकर बार बार बेसूध हो जा रहे थे। लोगों ने सहारा देकर दिवंगत ध्रुव कुमार के पार्थिव शरीर में मुखागनी दिलाई। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में काफी संख्या में परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों की आंखें नम थी। इधर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल भी शामिल हुए।ध्रुव के पिता दिनेश प्रसाद मोतीलाल से लिपट कर रोने लगे। मोतीलाल ने भी उन्हें ढ़ांढस बंधाया। लो...