अररिया, जनवरी 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बसंत पंचमी के दूसरे दिन शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के केएन इंटर कॉलेज, केएन डिग्री कॉलेज, प्लस टू उच्च विद्यालय, यूएमएस हत्ता बखरी, यूएमएस सिझुआ, हिमालयन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, एकलव्य एकेडमी, एमएसीपीएस सहित विभिन्न विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का नम आखों से विर्सजन कर जलासयों में प्रवाहित किया। इसके बाद पूजा समितियों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस प्रकार मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया है। पूजा को लेकर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। विसर्जन के दौरान मां सरस्वती की जय, हंस वाहिनी की जय, मां शारदे की जय, अगले वर्ष फिर जल्दी से आ आदि जयकारे के बीच गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल लगाकर जुलूस निकाला। विसर्जन के समय विधि...