मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का पार्थिव शरीर रविवार की देर रात एम्बुलेंस के माध्यम से लखनऊ से मऊ लाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से पूर्व सांसद को अंतिम विदाई दी। पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर पैतृक आवास बलिया जिले के टंगनिया गांव के लिए रवाना किया गया। पूर्व सांसद के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बलिया जिले के टंगुनिया ग्राम सभा के पुरवा हाहानाला राजभर बस्ती के निवासी और घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का एक दिन पूर्व रविवार की सुबह लखनऊ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। पूर्व सांसद के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.