फतेहपुर, फरवरी 12 -- थरियांव। हसवा ब्लाक के सरांय मोहन सलेमपुर(नौबस्ता) स्थित श्रीराम जानकी इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपनी सीनियरों को विद्यालय के छात्रों ने नम आंखों से विदा किया। संरक्षक रामऔतार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि अनुशासन व कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होने छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ ही अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किए जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही सभी को लेखनी सामग्री भी भेंट किया। इस मौके पर उमाशंकर त्रिपाठी, पवन कुमार यादव, अतर सिंह, लवकुश कुमार, रामचंद्र, राकेश सिंह, नित्या देवी आदि ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ा...