इटावा औरैया, जून 6 -- पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस लाइन में दिवंगत हेड कांस्टेबल अजीत सिंह यादव को पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित किए। जवानों ने शस्त्र झुकाकर दिवंगत हेड कांस्टेबल को शोक सलामी दी। एसएसपी और उनके साथियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि के दौरान कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय, प्रतिसार निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोबाइल घर छ...