नम आंखों से दी गई पूर्व विधायक अफसर-यू-अहमद को अंतिम विदाई
संतकबीरनगर, मई 24 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अफसर यू अहमद को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-ख़ाक किया गया। अंतिम विदाई का दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। जैसे ही उनके जनाजे की तैयारी शुरू हुई, सेमरियावां सहित आसपास के जनपदों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। हर चेहरे पर गम व आंखों में नमी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक अफसर यू अहमद के निधन पर जताया शोकअंतिम यात्रा की तैयारी पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान इंतकाल के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास सेमरियावां लाया गया। देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। कोई पुराने राजनीतिक सफर को याद कर रहा था तो कोई उनके मिलनसार स्वभाव व लोगों के बीच रहने की आदत का जिक्र कर रहा था। शनिवार सुबह उन्हें अंतिम शोक सलामी दी गई। इसके बाद हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.