फतेहपुर, मार्च 13 -- फ़तेहपुर, हिन्दुस्तान टीम।रमज़ान माह का अन्तिम जुमा जिसको अलविदाई जुमे के नाम से जाना जाता है के दिन शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुमे की नमाज़ अदा कर नमाज़ियों एवं रोज़दारों ने मुल्क की सलामती एवं अमनो अमान क़ायम रहने की दुआएं की शहर फतेहपुर के मोहल्ला लाला बाजार की दलालों वाली मस्जिद, ऊंची मस्जिद, खेलदार मोहल्ले की पीली मस्जिद, तकिया शाह, पीलू तले स्थित आयशा मस्जिद कज़ियाना मस्जिद, मोहल्ला बाकरगंज स्थित किला मस्जिद, सैय्यद वाडा की मस्जिद, कोतवाली की बगल स्थित मस्जिद सहित मस्जिदों में अलविदाई जुमे की नमाज़ अदा की गयी। बिन्दकी, खागा, बहेरा सादात, थरियांव, किशनपुर, अमौली,बकेवर,औंग,चौडगरा ,जाफ़रगंज, हथगांव ,मलवां , ललौली,जोनिहां , सहित जिले के आदि कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जुमा मस्जिदों में रमजान के अन्तिम जुमे की नमा...