हापुड़, जुलाई 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव लखनऊ में उनकी ही कार में शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया था। । देर रात जब उनका पार्थिव शव मोहल्ला इंद्रगढ़ी में पहुंचा तो लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। पूरे सम्मान के साथ चौराखी स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अजय कुमार लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी दरोगा अजय कुमार पिछले करीब चार साल से लखनऊ में तैनात थे। हाल ही में वह लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर को अजय कुमार का शव उनकी कार में मिला। इसकी सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने परिजन क...