हापुड़, अप्रैल 20 -- कोतवाली क्षेत्र में दस्तोई रोड पर सड़क हादसे में मारे गए दो युवक मोहल्ला मजीदपुरा से दो युवकों का जनाजा निकने पर नम हुई आंखोंहापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतकों के शवों को सैकड़ों नम आंखों के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर आठ निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे, मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी इजरायल की बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई रोड पर जा रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई...