नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली। सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन दौड़ने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या कम हुई है। सात दिनों के अंदर वाहन संख्या में दस फीसदी से ज्यादा कमी दर्ज की गई है। नमो भारत के रूट पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशनों पर यात्री संख्या में नौ से 23 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। संचालन के बाद नमो भारत के गाजियाबाद और न्यू अशोक नगर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। गाजियाबाद में नमो भारत से मेट्रो की रेड लाइन और न्यू अशोकनगर में मेट्रो की ब्लू लाइन कनेक्ट होती है। मेरठ में मेट्रो चलने और मोदीपुरम तक नमो भारत चलने से मेरठ से दिल्ली और नोएडा पहुंचना आसान हुआ है। पहले सप्ताह में ही नमो भारत के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या में दस फीसदी से ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.