गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा चौक से लेकर राजीव चौक तक मुख्य सीवर लाइन के स्थानांतरण में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की पार्किंग अड़चन बनी हुई है। वाहनों के खड़ा होने की वजह से सीवर लाइन डालने का कार्य दिन में बंद रहता है। दावा किया जा रहा है कि अगले तीन महीने में सीवर लाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना है। झाड़सा चौक से राजीव चौक तक नमो भारत ट्रेन के संचालन में 1600 एमएम क्षमता की सीवर की पाइप लाइन बाधा बन रही है। एनसीआरटीसी ने इस सीवर लाइन की जगह नई सीवर लाइन डालने का ठेका एक कंपनी को आवंटित किया हुआ है। इस कंपनी की तरफ से झाड़सा चौक से लेकर राजीव चौक तक सेक्टर...