नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अगर आप इंजीनियरिंग या आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो दिल्ली-मेरठ रूट पर दौड़ रही देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीसी) यानी नमो भारत ट्रेन चलाने वाली कंपनी आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने परिचालन और रखरखाव से जुड़े कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके जरिए कुल 67 खाली जगहों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती काफी अहम साबित हो सकती है।कब से कब तक होंगे आवेदन विज्ञापन संख्या 32/2026 के तहत जारी हुई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे, उम्र, ...