गोंडा, दिसम्बर 29 -- करनैलगंज । नमो नमो क्रांति संगठन की कार्यकर्ता बैठक में नए पदाधिकारियों को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। धौरहरा चौराहा स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इसमें अरविंद गिरी उर्फ पिंटू बाबा को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, अनिल शुक्ला, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाध्यक्ष महंत सुनील पुरी महाराज, महिला जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, जिला प्रभारी विजय भारती, मोहित मिश्रा, अनिल तिवारी, दिवाकर पांडेय, गुड्डा गोस्वामी, ललिता देवी, सोनी, सविता सिंह सहित अन्य कई महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...