वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर रविवार भोर में मारपीट हो गई। आरोप है कि गार्ड और बाउंसरों की पिटाई में किशोर की मौत हो गई। प्रकरण में आदमपुर पुलिस छानबीन कर रही है। प्रवेश द्वार पर गार्डों की ओर से रोके जाने पर विवाद शुरू हुआ था। कुछ लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में कराया गया। सभी भोर में नमो घाट घूमने पहुंचे थे। आरोप है कि घाट के प्रवेश द्वार पर मौजूद गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद गार्ड और निजी बाउंसरों ने पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- बनारस के नमो घाट पर बाउंसरों ने पर्यटकों को लाठी-डंडों से पीटा, एक किशोर की मौत, कई घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान सोनभ...