वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। नमो घाट फेस-3 पर नाविकों ने शनिवार शाम घाट के मैनेजर को पीट दिया। गंगा आरती स्थल पर जबरन नाव लगाकर सवारी उतारने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। आदमपुर पुलिस ने दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नमो घाट फेस-3 पर प्रशासन द्वारा नियमित गंगा आरती कराई जाती है। इसके लिए आरती स्थल के सामने जेटी लगाई गई है। शनिवार शाम आरती से पहले दो बजड़ों पर सवार यात्रियों को उतारने के लिए नाव किनारे लगाई जा रही थी। इस दौरान घाट के सुरक्षा कर्मियों और छोटी गौबी सिगरा निवासी घाट मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने व्यवस्था का हवाला देते हुए नाव लगाने से मना किया। इस बात पर नाविक आक्रोशित हो गए और फोन कर अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि फोन के बाद मौके पर बजड़ा मालिक अभिषेक साहनी, दीपक साहनी समेत 20 ...