वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर नाविकों के प्रयास से रविवार रात दंपति और उनके भतीजे की जान बच गई। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने लोगों को समझाया कि नमो घाट पर गंगा की ओर जाना खतरनाक है। नीचे गहराई अधिक है, इसलिए न जाएं। नमो घाट चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लालपुर, गीता रेडियो के पास के सतीश कुशवाहा अपनी पत्नी शिवांगी और भतीजे के साथ नमो घाट घूमने आए थे। घाट पर बड़े वाले नमस्कार मुद्रा की प्रतिकृति के ठीक सामने सतीश गंगा में हाथ-मुंह धोने चले गए। वह पैर फिसलने से गंगा में डूबने लगे। उन्हें बचाने गईं उनकी पत्नी शिवांगी भी डूबने लगीं। दोनों को बचाने गया भतीजे की भी जान पर बन आई। तब तक नाविकों और दूसरे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तीनों को खींचकर बाहर निकाला。 यह भी पढ़ें- यमुना में डूब रहे दो महिलाओं समेत तीन ...