मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- सोमवार को भैंसी के अहलावत क्रिकेट स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में नमाहा चैलेंजर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुकाबले की शुरुआत सुपर किंग्स की बल्लेबाजी से हुई, जहां टीम ने 19.5 ओवर में 176 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई। सुपर किंग्स की ओर से आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा लविश आहूजा ने तेजतर्रार अंदाज में 16 गेंदों पर 35 रन (5 चौके, 2 छक्के) ठोके, जबकि विकेटकीपर नईम मिर्जा ने मात्र 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर पारी को गति दी। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नमाहा चैलेंजर्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कप्तान रितेश बंसल ने मोर्चा संभालते हुए एक कप्तानी पारी खेली...