देहरादून, मार्च 13 -- जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक में नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपए के बजट खर्च किए जाने के बाद भी गंगा में बढ़ती गंदगी पर रोष जताया गया। कहा कि गंगा की सहायक नदी नालों में बड़ी मात्रा में कूड़ा बहाया जा रहा है जो गंगा में पहुंच रहा है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद् डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपए के बजट खर्च किए हैं लेकिन गंगा की सहायक नदी नालों से होते हुए बड़ी मात्रा में कूड़ा गंगा में बहाया जा रहा है। इससे गंगा के प्रति आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसके लिए ठोस कार्य योजना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र म...