भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार कार्यालय में शुक्रवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने नमामि गंगे योजना को लेकर अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें मानक के अनुरूप बेहतर काम कराने को निर्देशित किया। गंगा नदी को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं का हर हाल में पालन करने को निर्देशित किए। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए शासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में गंगा में गिरने वाले कचरे को रोकने के लिए 127.26 करोड़ रुपये की लागत से चार नालों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे गंगा नदी में प्रदूषण को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा। इन कार्यों में किसी स्तर से लापवाही की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई होना तय है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.