उरई, मार्च 21 -- कुठौंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में संचालित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के अंदर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। उसकी पहचान कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है जो नमामि गंगे के प्लांट में बीते तीन वर्ष से चौकीदारी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक बीते शाम भी कैलाश पूरी तरह से स्वस्थ थे। मौत पर परिवारीजनों ने संदेह जताकर रोष जताया। वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना पर गहरा रोष देखा गया है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी कैलाश प्रजापति 55 वर्ष पुत्र दीने प्रजापति कस्बा कुठौद में नमामि गंगे कंपनी के प्लांट में कार्यरत था। वह अपने कमरे के तख्त पर शनिवार सुबह मृत मिला। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.