उरई, मार्च 21 -- कुठौंद। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बीते शाम वह पूरी तरह से स्वस्थ था। ऐसे में परिजन संदेह व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी कैलाश प्रजापति 45 वर्ष पुत्र दीने प्रजापति नमामि गंगे कंपनी के प्लांट में कार्यरत था। अचानक उसकी मौत की खबर मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। सूचना पाकर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का...