नमामि गंगे ने नगर निगम सफाईकर्मियों का किया सहयोग
वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से राजघाट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर नगर निगम सफाई कर्मचारियों का सहयोग किया। गंगा किनारे आमजन को जागरूक करते हुए शिवम अग्रहरि ने कहा कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई के बावजूद गंगा की धारा और किनारे गंदगी दिखाई देती है। यह व्यक्तिगत लापरवाही को दर्शाती है। गंगा किनारे सफाई बनाए रखने में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। श्रमदान के दौरान पूजन सामग्री, खंडित मूर्तियां, धार्मिक पुस्तकें, फोटो फ्रेम आदि जुटाकर उनका निस्तारण किया गया। अभियान ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के भाग संयोजक चंद्रभूषण, जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, अनुराग सोनकर, सफाईकर्मियों में टीपू सुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.