नमामि गंगे के काम में तेजी लाने के निर्देश
चम्पावत, जुलाई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। जिसमें सीवरेज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को नमामि गंगे से संबंधित सभी परियोजनाओं की कार्यवाही निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लंबित तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं का त्वरित समाधान करने को कहा। बैठक में चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा में लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। -- यह भी पढ़ें- Champawat News: आपसी समंवय से करें मामलों का निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.