नमामि गंगे की हकीकत देखने अफसरों संग पहुंचे विधायक
हमीरपुर, जून 28 -- मौदहा, संवाददाता। विकासखंड के गांव सिसोलर की रात्रि चौपाल में नमामि गंगे योजना सहित तमाम कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के चौथे दिन सदर विधायक अधिकारियों को लेकर गांव का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हें तमाम खामियां मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने इन सभी कमियों को दुरुस्त कर गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, शनिवार की रात विधायक ने सुमेरपुर ब्लाक के टेढ़ा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां भी बिजली-पानी के मुद्दे छाए रहे। सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने रविवार को बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर में नमामि गंगे की योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों विधायक से इस योजना की वास्तविकता बयां की है। ग्रामीणों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.