भागलपुर, मई 12 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नमामि गंगे घाट पर रविवार की शाम लगभग 4 बजे गंगा स्नान करने के दौरान डूबे दोनों युवकों का शव 24 घंटा के भीतर स्थानीय नाविक और एसडीआरएफ ने ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान हबीबपुर थाना क्षेत्र के तकीचक निवासी रवि कुमार साह के पुत्र विकास कुमार (20 वर्ष) और शीतला स्थान चौक, मिरजानहाट निवासी विकास वर्मा के पुत्र पीयूष वर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- डूबे युवक का शव निकालने वाले शंकर की सबने की तारीफघटना का विवरण परिजनों ने बताया कि अपने दोस्त विकास कुमार (22 वर्ष ) पिता शंकर दास, गोलहट्टा चौक, भागलपुर के साथ रविवार को नमामि गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आया था। गंगा स्नान के दौरान विकास और पीयूष गहरे पानी में चला गया और गंगा नदी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकि...