बगहा, मई 28 -- नरकटियागंज। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व उत्साह व आपसी भाईचारे के बीच मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही।अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहाईदगाहों में नमाज नगर के मुख्य ईदगाह समेत नंदपुर, दिउलिया, पिपरा, हरदिया, धूमनगर समेत अनेक जगहों पर नमाज अदा की गई। ईदगाह मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल्ला कासमी ने बताया कि बकरीद त्याग, इंसानियत, मोहब्बत व भाईचारे का संदेश देता है। सभी धर्मों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह भी...