बरेली, अप्रैल 2 -- बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज में घर में 16 जनवरी 2026 को सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर विवाद बढ़ा था। जिससे गांव में तनाव बढ़ा। पुलिस फोर्स लगानी पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। शनिवार का दिन था, समुदाय विशेष के लोगों ने घर में सामूहिक नमाज पढ़ी। यह कहते हुए आतिशबाजी चलाना शुरू कर दी थी कि कोर्ट ने उन्हें सामूहिक नमाज पढ़ने का आदेश दे दिया है, अब उन्हें कोई नहीं रोक सकता। जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। अगले दिन दूसरे समुदाय के दर्जनों मकानों पर लिख दिया गया यह घर बिकाऊ हैं। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों के पलायन की खबर वायरल होने से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर घरों पर लिखा हुआ मिटवाया। एसडीएम, सीओ एवं तहसीलदार, थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को ...