संभल, जुलाई 25 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में तुर्क जाति के मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा धुना जाति के मुस्लिम व्यक्ति को नमाज पढ़ने से मना करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में चार आरोपी वांछित चल रहे थे। शनिवार को थाना ऐंचौड़ा कंबोह पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को उनके गांव मांडली समसपुर स्थित घरों से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हमें नमाज नहीं पढ़ने दे रहे; मुस्लिम युवक ने अपने ही स...