संभल, मार्च 7 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुर में जुम्मे की नमाज पढ़ने जा रहे युवक को गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव रतूपुर निवासी शाने अली का गुरुवार को गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते शुक्रवार को जब शाने अली जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए गांव की नूरिया मस्जिद जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। बताया गया कि आरोपियों ने पहले युवक से कहासुनी शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। जब शाने अली ने इसका विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडों और सरिये से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ...