इटावा, फरवरी 5 -- यूपी के इटावा में नमाज पढ़कर लौट रहे महोला जेल में तैनात एक सिपाही को हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी वसूलने के इरादे से रोक लिया। सिपाही ने जब रंगदारी देने से मना कर दिया तो आरोपी ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। सिपाही जब जान बचाकर भागा तो उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुरादाबाद के थाना थाना छजलेट में कुरीरवाना निवासी अर्श मलिक महोला जेल में सिपाही के पद पर तैनात है। अर्श मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शहर की रजा मस्जिद से इशा की नमाज अदा करने के बाद जेलर की कार से महोला जेल लौट रहा था। जैसे ही वह शहर के कुनैरा मोड़ पर पहुंचा, तभी अचानक एक कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर ...