बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहल्ला पीर खां निवासी अकबर पुत्र समसुद्दीन ने बताया कि उसका पुत्र आयान मस्जिद से नमाज पढकर आ रहा था। तभी जन्नत मस्जिद के निकट मोहल्ले के ही रहने वाले अफनान पुत्र सफीमद्दीन उर्फ मन्यु, शमद पुत्र दिलशाद व वसीम पुत्र रफीक ने उसके पुत्र पर धारधार हथियार छुरी से हमला कर दिया, जिससे वह है घायल हो गया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग उसके पुत्र को बचाने के लिए दौड़े। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...