सहारनपुर, फरवरी 20 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नमाज पढ़कर लौट रहे एक किशोर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे किशोर घायल हो गया। पीडि़त के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी दानिश ने दर्ज कराए मामले में बताया कि बुधवार की रात उसका भाई शाकिर मंसूर कॉलोनी स्थित शकीला मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में एक पैलेस के पास मैथी नामक युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज की। इतना नहीं, आरोपी ने भाई के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने हाथ में लिए चाकू से शाकिर के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन विवाद में महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.