मुरादाबाद, जून 23 -- क्षेत्र के गांव रामनगर में मंगलवार को नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार पिता-पुत्र ने बुजुर्ग को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बुजुर्ग को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद बाइक सवार व्यक्ति बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित बुजुर्ग ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पु...