सीवान, मार्च 21 -- बड़हरिया। माह- ए-रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज अदा करने को लेकर प्रखंड की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी पड़ी। माह ए रमजान के अलविदा जुमे पर अकीदतमंदों ने पूरी शिद्दत के साथ नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। प्रखंड मुख्यालय के जामा मस्जिद, नयी मस्जिद, पुरानी बाजार मस्जिद, मुर्गिया टोला मस्जिद, शफी छपरा मस्जिद, हरपुर मस्जिद, सुरहिया मस्जिद, बड़हरिया पश्चिम टोला मस्जिद, माधोपुर मस्जिद, लकड़ी दरगाह मस्जिद, करबला हरदिया टोला मस्जिद, रानीपुर मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं मौलाना शमशाद मिसबाही ने कहा कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इस माह-ए-रमजान में कुरआन नाजिल हुआ था। ईद की आमद को लेकर सभी के चेहरों पर खुशियां साफ झलक रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.