प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। मस्जिदों में तरावीह और जरूरतमंदों की मदद करते हुए मंगलवार को छठवां रोजा पूरा हुआ। पूरा दिन अल्लाह और रसूल की याद में गुजरा। रोजेदारों ने नमाज पढ़कर कुरान की तिलावत की। महिलाओं ने घरों में इबादत की। रोजेदारों ने सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी और शाम को इफ्तार किया। रमजान का पाक महीना इबादत, सब्र और नेकियों का महीना माना जाता है। इसलिए मस्जिदों में नमाज हुई तो परिवार, गरीबों, यतीमों, पीड़ित, लाचार और बेसहारा लोगों के लिए दुआ मांगी की गई। रलोहा शाह मस्जिद हरवारा धूमनगंज के मौलाना डॉ. इकरामुल हक अजहरी के कहा कि रमजान का महीना मोमिनों के लिए रहमतों का है, जिसमें अल्लाह पाक की तरफ से बहुत इनाम मिलता है। रोजे में खाने-पीने के साथ साथ झूठ गिब्त और चुगली से रुकना भी बहुत जरूरी है। रमजान के महीने में ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.