नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
सासाराम, मई 28 -- डेहरी, एक संवाददाता। बकरीद का पर्व गुरुवार को शांति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती भी की गई। सुबह-सुबह नए परिधानों में इत्र की खुशबू लगाकर रिमझिम बारिश के बीच मुस्लिम समुदाय के सभी लोग अपने समीप के मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा कर अल्लाह से समाज में शांति व सुख की दुआ मांगी। तत्पश्चात सभी लोगों ने अपने- अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देकर बकरीद पर्व मनाया। मस्जिदों से नमाज अदा कर निकलने वाले सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दे रहे थे। यह भी पढ़ें- नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण मनाया ईद-उल-अजहा का त्योहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.