नमाज के बाद मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर दो पक्षों में विवाद
बिजनौर, जून 20 -- किरतपुर। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला अंसारियान स्थित मस्जिद में दो पक्षों में मोहल्ले में स्थित मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की दोपहर मोहल्ले में स्थित मस्जिद में नमाज के बाद सुलेमान अंसारी पक्ष और इसरार पुत्र इनामुलहक पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद की सूचना पर किरतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.