मोतिहारी, फरवरी 27 -- रक्सौल, नसं। रमजान माह शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाजियों काफी भीड़ देखी गई। शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद समेत लक्ष्मीपुर, नयका टोला, खिलिचिया, सहदेवा और इस्लामपुर स्थित मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। रोजेदार समय से पहले मस्जिदों में पहुंचने लगे थे, जिसके कारण कई मस्जिदों के भीतर स्थान कम पड़ने पर लोगों ने बाहर भी सफ में खड़े होकर नमाज अदा की। नमाज के दौरान अमन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। रक्सौल जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती जैद अहमद ने बताया कि रमजान अल्लाह की ओर से मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इसे रहमतों, बरकतों और मगफिरत...