नोएडा, मई 28 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, कुलदीप शर्मा। जिले में गुरुवार को ईद उल अजहा यानि बकरीद का पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया गया। नोएडा-ग्रेनो की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज में देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सेक्टर-आठ स्थित जामा मस्जिद समेत नोएडा-ग्रेनो की विभिन्न मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के लिए सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद, सेक्टर-31 स्थित मदीना मस्जिद, सेक्टर-10 स्थित मुसल्ला मस्जिद, सेक्टर-45 स्थित खजूरी मस्जिद, सेक्टर-125 स्थित कब्रिस्तान वाली मस्जिद समेत शहर के कई मस्जिदों मे तय समय पर नमाज अदा हुई। यह भी पढ़ें-...